{"_id":"5fd505198ebc3e3c92661a02","slug":"opposition-is-misleading-farmers-chitrakutt-news-knp5995148105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद भाजपा नेता।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कानपुर बुंदेलखंड संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में किसान मोर्चा व पिछड़ा मोर्चा की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों व अन्य समुदाय के हित में काम कर रही है, लेकिन विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है।
शनिवार को बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विदेशी पूंजी पर शाहीन बाग की तरह देश में अस्थिरता उत्पन्न करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। किसानों को गुमराह करने का षड़यंत्र रचने में विपक्ष, वामपंथी संगठन और किसानों का हक लूटने वाले सक्रिय हैं।
जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के साथ चर्चा करके विपक्ष के षडयंत्र का पर्दाफाश करे। जिला संयोजक किसान मोर्चा पीएन सिंह ने आभार व किसान मोर्चा महामंत्री योगेश जैन ने संचालन किया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया, बृजेश पांडेय, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, राजेश जायसवाल, जिला मंत्री बाबूलाल पटेल, जगदीश गौतम, मौजी लाल पाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, आइटी संयोजक हीरो मिश्र, राजेंद्र, द्रोणाचार्य द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, रामबाबू व उद्धव प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।