{"_id":"57e0183c4f1c1be456a825b1","slug":"opening-of-a-painting-exhibition-by-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
चित्रकूट
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
जगद्गुरुरामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कला विभाग में लगी प्रदर्शनी देखतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
जगद्गरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में चित्रकला व पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उनको नि:शक्त छात्रों की कला देखने को मिली। इनकी चित्रकला, पेटिंग व कला प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
कुलपति योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि कला विभाग महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय का सशक्त विभाग है। यूजीसी ने अपनी रिपोर्ट में इसे प्रतिभाओं से संपन्न विभाग कहा है। इस मौके पर प्रो गिरजा प्रसाद दुबे, कुलसचिव आरपी मिश्र कामता प्रसाद त्रिपाठी, प्रो शिवराज सिंह सेंगर, डा देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सूर्य कुमार मिश्र, डा गोपाल मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन