फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Open copy in Sanskrit examination

संस्कृत परीक्षा में हो रही खुलेआम नकल

Mon, 22 May 2017 11:54 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 22 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Open copy in Sanskrit examination
Demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय के तरौंहा के में चल रही संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय परीक्षा में मानक की जमकर अनदेखी की जा रही है। सोमवार को शास्त्री व आचार्य की परीक्षा में खुलेआम नकल होती रही। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने नकल रुकवाने के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।  
 जयदेव वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय तरौंहा में पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय मानिकपुर की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को शास्त्री की हिंदी और आचार्य की साहित्य व्याकरण की परीक्षाएं हुई। परीक्षा में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं मानक की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। परीक्षा परिसर में विद्युत प्रकाश व हवा की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

    भाजपा मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में मानक की अनदेखी के साथ नकल खुले आम हो रही है। आरोप है कि छात्रों से मनमानी रुपये लेकर नकल कराई जाती है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है। इस मामले में परीक्षा केंद्र प्रभारी रामयश ओझा ने बताया कि जो संसाधन मौजूद है उन्हीं के आधार पर परीक्षा दिलाई जा रही है। किसी छात्र से नकल कराने के बदले रुपये नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed