फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Only Annadata will uproot false government: Patel

अन्नदाता ही उखाड़ फेकेंगे झूठी सरकार : पटेल

Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Only Annadata will uproot false government: Patel
कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा में संबोधन करते पूर्व सांसद बालकुमार पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कुर्मी क्षत्रिय महासभा की अन्नदाता रथयात्रा बुधवार की शाम को जिला मुख्यालय पहुंची। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा अन्नदाता ही इस झूठी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरु वार को यात्रा कौशांबी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बुधवार को रथ यात्रा का मुका, मऊ, नीबी, खंडेहा, देवीपुर, रामनगर, कुठलिहाई में पटेल समाज के लोगों ने स्वागत किया। जिला मुख्यालय में संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि सम्मान और स्वाभिमान के लिए समाज को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद ने कहा कि 10 राज्यों के किसान दिल्ली में डेरा डाले हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। कुर्मी समाज और अन्नदाता ही इसे सबक सिखाएंगे। रथयात्रा के प्रभारी मानसिंह पटेल, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष संतराम पटेल, अशोक पटेल, गणेश पटेल, धनंजय सिंह, जानकी सिंह, भरत लाल, कुलदीप, कंचन सिंह, चंद्रलोक पटेल, पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed