{"_id":"47a565caffe4596ff3e46bcfec19c485","slug":"only-50-percent-adhar-card-in-rajapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजापुर में पचास फीसदी ही बने आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजापुर में पचास फीसदी ही बने आधार कार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों में आधार कार्ड न बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। यहां करीब पचास फीसदी ही आधार कार्ड बने हैं। परेशान ग्रामीणों का कहना है कि विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने से उनके काम रुक सकते हैं।
विज्ञापन
सरधुवा प्रधान चंदा देवी, महुवागांव प्रधान संगमलाल, भटरी प्रधान अमृतलाल, रायपुर के शंकर लाल यादव आदि ने बताया कि गत वर्ष जनवरी-फरवरी में उनके गांवों में आधार कार्ड बनवाए गए थे। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न गारंटी योजना के रजिस्ट्रेशन, वृद्धावस्था पेंशन, गैस सब्सिडी आदि कार्यों में आधार कार्ड मांगा जाता है। ऐसे में उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चन आ सकती है। गौरतलब है कि राजापुर तहसील में 169 गांव आते हैं।
विज्ञापन