फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   one more farmer died due to shock

सदमे से एक और किसान की मौत

Sun, 12 Apr 2015 12:05 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

खेत से घर लौटे किसान की तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने पर घरवाले उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अतिवृष्टि से फसल खराब होने के बाद से किसान तनाव में था और इसी सदमे में उसका हार्ट फेल हो गया।

विज्ञापन


महावीरनगर निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि उनके पिता प्रेमनारायण तिवारी (62) ने सवा बीघे जमीन के अलावा बंटाई में जारोमाफी के चिरघटी मजरे में लगभग 35 बीघे खेत लिया था। इसमें उन्होंने जो फसल बोई थी वह अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। इसके कारण वह मायूस रहते थे। शनिवार को आसमान में बादल छाने पर वह खेत गए थे। वहां से लौटे तो तबीयत खराब होने की बात कही, कुछ देर बाद वह चक्कर खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन


इस पर वे लोग उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश का कहना है कि पिता की मौत सदमे के कारण हार्ट फेल होने से हुई है। उन्होंने एसडीएम, लेखपाल और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed