फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   one more corona infected

Chitrakoot News: एक और कोरोना संक्रमित मिला

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
one more corona infected
चित्रकूट। दो दिन के बाद जिला अस्पताल खुलने पर मरीजों की खासी भीड़ देखी गई। कुछ डाॅक्टरों को छोड़कर मरीज या स्टाफ ने कोविड नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण एक मरीज मिला। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। कहीं चिकित्सकों के कक्ष तो कहीं दवा लेने में लोगों का हुजूम लगा रहा। सोमवार को लगभग जिला अस्पताल की ओपीडी में 980 मरीज इलाज कराने को पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के बाद सोमवार की सुबह जैसे ही अस्पताल खुला तो मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। जांच में एक नया कोरोना का मरीज मिला। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कोरोना संक्रमण होने के बावजूद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं। अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर, मास्क भी नहीं लगाए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का दावा कर रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 980 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed