{"_id":"67cc8da1802a6651d60d1e08","slug":"one-lakh-21-thousand-357-cases-will-be-settled-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113706-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एक लाख 21 हजार 357 मामलों का होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एक लाख 21 हजार 357 मामलों का होगा निपटारा
Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल एक लाख 21 हजार 357 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 10 करोड़ 23 लाख 46 हजार 651 रुपये अर्थदंड प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने एक सिविल प्रकीर्ण वाद का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के जज श्रीकृष्ण यादव ने 28 वादों का निस्तारण करते हुए 2,91,55,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने 15 वादों का निस्तारण करते हुए 30,250 रुपये सुलह-समझौते के आधार पर वादियों को दिलाया। साथ ही कई वर्षों से एक-दूसरे से अलग हुए नौ जोड़ों को आपस में सुलह-समझौते के आधार पर एक साथ भेजा। विशेष न्यायाधीश राममणि पाठक ने तीन वाद निस्तारित किए।
अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव ने तीन वादों का निस्तारण करते हुए 1,30,500 रुपये वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती ने फौजदारी के 713 वादों का निस्तारण करते हुए 58,700 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज सचिन कुमार दीक्षित ने भी वाद निस्तारित कराए। पांच से सात मार्च तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 33 वाद निस्तारित किए गए।