फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One kg weight reduced on the weighing machine of the Deputy Commissioner

तौल मशीन पर एक किलो वजन कम निकला उपायुक्त का

Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
One kg weight reduced on the weighing machine of the Deputy Commissioner
फोटो -10- भौंरी के गेहूं खरीद केंद्र में जानकारी लेते उपायुक्त दीपक सिंह । - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के उपायुक्त निबंधक साधन सहकारी समिति दीपक सिंह शुक्रवार को भौंरी में कृषि मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पीसीएफ पहुंचे। तौल मशीन पर खुद चढ़कर जानी हकीकत तो उनका खुद का वजन एक किलो कम निकला। यह देख नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रभारी को चेतावनी दी। साथ ही मशीन सही करवाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्र य केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारियों को शासन नियमों के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को छाया की व्यवस्था और खाने-पीने की व्यवस्था करने को भी कहा। खरीद के संबंध में उन्हें बताया गया कि अभी तक 576 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की और समिति के कर्मचारियों को मॉस्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर सचिव मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप कु मार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष सहकारी समिति बांदा, बद्री विशाल त्रिपाठी, डीसीबी बैंक के संचालक सुशील द्विवेदी, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed