फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One dead, one critical in indiscriminate firing

Chitrakoot News: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
One dead, one critical in indiscriminate firing
 घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस । - फोटो : घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस ।
चित्रकूट/पहाड़ी। दुकान से गुटका लेने के बाद रुपये मांगने पर पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इससे वहां मौजूद दो ग्रामीणों को गोली लगी। लहूलुहान अवस्था में दोनों को सीएचसी लाया गया जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से भी उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी के परिवार से उनकी जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद भी चलता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारा बुजुर्ग गांव निवासी रामचरण बाजपेई ने बताया कि सोमवार की देर शाम को उसका छोटा भाई शिवचरण उर्फ कल्लू बाजपेई (50) अपने घर के बाहर ही अपनी परचून की दुकान में था। इसी बीच गांव का शेषनारायण उर्फ पिंटू मिश्रा आया और दुकान से गुटका लिया। रुपये मांगने पर उसने गोली मारने की धमकी दी। इसका विरोध कल्लू ने किया तो मारपीट होने लगी। तभी पिंटू ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली कल्लू के सीने में जा लगी। यह देख पिंटू भागने लगा तो पास में ही गांव का ही लक्ष्मीनारायण उर्फ बालाजी तिवारी (42) खेत से चारा लेकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

उसने पिंटू को पकड़ऩे का प्रयास किया तो पिंटू ने उसे भी तमंचे से गोली मार दी। गोली उसे पेट मेें किनारे लगी और वह गिर गया। इससे चीख-पुकार शुरु हो गई। पूरे गांव में गोली चलने की आवाज से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया। जहां डॉ. मोहित विद्यार्थी ने शिवचरण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते लक्ष्मीनारायण को रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी अरूण कुमार सिंह, पहाड़ी, राजापुर व सरधुआ थाने की पुलिस और फारेंसिक व डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की है। आरोपी शेषनारायण उर्फ पिंंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

मृतक शिवचरण व घायल लक्ष्मीनारायण आपस में रिश्तेदार और पडोसी हैं। हत्यारोपी शेषनारायण भी इनका पड़ोसी है। तीनों के बीच पारिवारिक तनाव के बाद भी आपस में कभी कभार बोलचाल होता था। शिवचरण के भाई रामचरण ने बताया कि शेषनारायण कई बार जेल जा चुका है। वह जिला बदर भी घोषित था। आये दिन गांव में उत्पात करता रहता है। कई बार पुलिस से शिकायत भी की लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतक शिवचरण किसान थे उनके दो पुत्र हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। इसे लेकर एसपी ने पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed