फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On receipt of new vessels Chke children

नए बर्तन मिलने पर चहके बच्चे

Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
On receipt of new vessels Chke children
विद्यालय में बर्तन बांटते सदर विधायक वीर सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट।  धनतेरस पर जिलाधिकारी ने खोह गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को नए बर्तन दिए। शिवरामपुर कस्बे के पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय में सदर विधायक वीर सिंह व बीएसए ने छात्रों को बर्तन दिए। नए बर्तन मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल गए। सदर विधायक वीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पढ़ने वाले बच्चों को हर तरह की सुविधा मुहैया कर रही है। बर्तन वितरण करने से बच्चाें को खाने में सहूलियत होगी। उधर, जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खोह में कहा कि आज धनतेरस है जिसमें लोग बर्तन खरीदते हैं।

विज्ञापन


इसी दिन सरकार बच्चों को  गिलास में दूध पीने व थाली में मिड-डे-मील खाने के लिए दिया गया है। यह सर्व शिक्षा अभियान के तहत वितरण किया जा रहा है जो परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके लिए यह अच्छी योजना है  उन्होंने  124 बच्चों को थाली व गिलास का वितरण किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत थाली व गिलास का वितरण किया जा रहा है। सर्वशिक्षा का नारा है, सब पढ़े सब बढ़ें। इस मौके पर  नगर शिक्षाधिकारी  दीप्ति रिछारिया, खंड शिक्षाधिकारी कर्वी चंद्र मोहन सिंह पहाड़ी, जितेन्द्र गौड़, डीसी एमएमडीएम ज्ञानेन्द्र मिश्रा व ग्राम प्रधान ननकी देवी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed