फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On formation of SP government in Chitrakoot, old pension scheme will be restored

चित्रकूट में सपा सरकार बनने पर बहाल कराएंगे पुरानी पेंशन योजना

Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
On formation of SP government in Chitrakoot, old pension scheme will be restored
फोटो- 7- पत्रकारों से बातचीत करते सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मान सिंह यादव व मौजूद अन्य सप? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मानसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा मित्रों को फिर से शिक्षक बनाने की प्रक्रिया नियमानुसार शुरू होगी।
विज्ञापन

सपा से शिक्षक विधायक का चुनाव लड़ रहे मान सिंह यादव ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि बूथवार कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। बताया कि जनपद में सात बूथ है। 6056 मतदाता है। बताया कि उनका मुकाबला भाजपा से है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा कर समर्थन मांगेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वजीर खान, प्रदेश सचिव एसपी पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, निर्भय सिंह पटेल, अनिल शर्मा, गुलाब खां, अरशद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed