{"_id":"69c579a5dec90b901e0b6de3","slug":"on-ashtami-chants-of-mother-ambe-resonated-in-the-devi-temples-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128862-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अष्टमी पर देवी मंदिरों में गूंजे मां अंबे के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अष्टमी पर देवी मंदिरों में गूंजे मां अंबे के जयकारे
Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटा न- 26सीकेटीपी 28 शंकर बाजार स्थित मंदिर में मां का पूजन करती महिला। संवाद
चित्रकूट। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर मां अंबे के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भोर में पहुंचकर मां महागौरी के दर्शन किए और घरों में बने पकवान चढ़ाए। भजन-कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में विशेष उत्साह देखा गया। भक्तों ने मां अंबे के आठवें स्वरूप माता महागौरी की आराधना की। शहर के शंकर बाजार, नई बाजार और पुरानी बाजार स्थित कालीदेवी मंदिरों में दर्शन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ममता मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा और अनीता ने बताया कि यह कई वर्षों से चली आ रही परंपरा है कि नवरात्र के आठवें दिन घरों में बने पकवान देवी मंदिरों में चढ़ाए जाते हैं। उन्होंने पकवान चढ़ाने के बाद कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया। कई महिलाओं ने हवन भी किया। जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, शिवरामपुर और भरतकूप सहित अन्य स्थानों के देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-पाठ की। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा भी लगाई।