फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Old man's body found hanging from tree

घर से गायब वृद्ध का शव पेड़ से लटकता मिला

Mon, 23 Aug 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging from tree
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत खोह गांव के बाहर सोमवार को एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन से लापता था। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी किशोरीलाल (75) बीते शनिवार को घर से घूमने की बात कहकर निकले थे। शाम तक घर न आने पर परिजन बेचैन हो गए और उनकी खोजबीन करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस लाइन खोह के पास लगे पेड़ पर उनका शव फंदे से लटकता मिला। खोह गांव के प्रधान व पुलिस ने जेब में पड़े आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। किशोरीलाल के पुत्र ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किसी से विवाद जैसी कोई बात नहीं है। 21 अगस्त को वह घर में बताकर गए थे कि बैंक खाते से रुपये निकालने जा रहे हैं। दोपहर को घर लौटकर बताया कि अभी रुपये नहीं निकाल पाए हैं। शाम को फिर घूमने की बात कहकर निकल गए, तब से घर नहीं लौटे थे। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी होगी। मृतक के दोनों पुत्र व पत्नी पतिनिया देवी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed