फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Old man dies after he is hit by bike in chitrakoot

चित्रकूटः बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike in chitrakoot
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कमासिन रोड पर तेज रफ्तार एक बाइक की टक्कर से वृद्ध और बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लमियारी गांव के प्रधान प्रेमनारायण ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को उनके बाबा सिद्धू पुत्र चुनकाई कुछ काम के लिए पैदल उनके घर आ रहे थे। जैसे ही वह मुख्य सड़क के पास पहुंचे तो कमासिन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय बाबा की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कुंमेडा थाना कमासिन जिला बांदा निवासी सुनील कुमार व उनकी पत्नी आशा घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके तीन पुत्र हैं। घटना के बाद से वृद्ध की पत्नी पसिनिया का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed