{"_id":"01ee0d618f5cd383dfa156a409201be0","slug":"old-lady-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर रोड पार कर रही वृद्धा ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। मुआवजे के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
चौकी शिवरामपुर अंतर्गत बैहार गांव निवासी किशोरी रैदास (58) पत्नी जगन्नाथ घर से खेत जाने के लिए शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे हाईवे पार कर रही थी। इस बीच वहीं रोड खुदाई और समतलीकरण के कार्य में लगी ग्रेडर मशीन ने उसे कुचल दिया। इसमें वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजन वहां इकट्ठे हो गए और शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
परिजन मुआवजे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। शिवरामपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव और सीतापुर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने लोगों को समझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर एएसपी आरडी चौरसिया, एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र, सीओ राजेेश कुमार तिवारी और कोतवाल रनवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुआवजा दिलवाने और तहरीर पर मामला दर्ज करने के आश्वासन पर लोग माने। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा। एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन