{"_id":"1e7139d975f73fc97cd1f2a196d2e6c3","slug":"officials-did-not-fulfill-the-promise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किया वादा नहीं निभा रहे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किया वादा नहीं निभा रहे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन ग्रेड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मुख्यालय के विकास भवन में धरने पर बैठे इंजीनियरों ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल एक मार्च तक टल गई है, लेकिन तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी 18 फरवरी से वेतन ग्रेड बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर धरना शुरू किया था। गुरुवार को विकास भवन में धरने को संबोधित करते हुए महासंघ के जनपद सचिव रूप कुमार पांडेय ने कहा कि जेई विकास कार्यों की रीढ़ हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को सरकार अनसुना कर रही हैं।
संघर्ष समिति के चेयरमैन हेमंत कुमार ने बताया कि उनके संगठन के साथ वादा खिलाफी हो रही है। उन्होंने कहा कि धरना अब एक मार्च तक जारी रहेगा। इस मौके पर लालजी सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील पटेल, रवि आर्या, पुष्पेंद्र कुमार, सुधीर सैनी, घनश्याम वर्मा, शकील अहमद, रज्जू प्रसाद, विजय शंकर व चंद्रमा प्रसाद आदि मौजूद रहे।