{"_id":"65c28a009e2ddc3bb40f8d86","slug":"officers-should-prepare-reports-by-visiting-booths-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104764-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बूथों पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बूथों पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें अधिकारी
Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बूथों की भौगोलिक स्थिति को भलीभांति अधिकारी समझ लें। मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें। समय-समय पर उच्चाधिकारियों को कार्य का अपडेट देते रहें। यह बात जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग संबंधी बैठक के दौरान कही।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक हुई। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी प्रत्येक बूथ व मजरे पर जाकर व्यवस्था को देखकर चेक लिस्ट पर रिपोर्ट भेजें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की भी जानकारी कर ली जाए। एसपी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि चुनाव के दौरान निरुद्ध लोगों के बारे में रजिस्टरों का अवलोकन थाने जाकर अवश्य करें। ताकि आपको संबंधित मतदान केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके।