{"_id":"7d11b625c27007be29fcf12be5f5f0ea","slug":"nss-camp-personality-development-health-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य की जानकारी दी
ब्यूरो/ अमर उजाला,चित्रकूट।
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के पांचवें दिन व्यक्तित्व विकास का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर के चिकित्सक डा. सुधीर सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बातें बता जागरूक किया।
विज्ञापन
कछारपुरवा में शिविर की शुरुआत रोज की तरह योग साधना से हुई। बाद में श्रमदान किया गया। छात्रों ने ग्रामीणों को आसपास और गांव में सफाई रखने की जरूरत बताई। इसके बाद बौद्धिक सत्र में डा. सुधीर सिंह ने हाथों की सफाई के लिए पांच तरीके बताए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी बचाने के लिए गाजर और पत्तेदार सब्जी खाने की सलाह दी। दूध का सेवन करने से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते हैं। रक्त अल्पता से बचने की सलाह देते हुए हरी सब्जी खाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव की बातें बताने को कहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी लालमन ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के टिप्स दिए। डा. प्रदीप नामदेव, विष्णु कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामधनी, मानचंद्र प्रजापति, सतीश कुमार, लवलीन, मनोज कुमार, अशोक सिंह मौजूद रहे।