{"_id":"59fa10074f1c1b86698b8d70","slug":"now-the-train-will-run-on-the-track-of-electric-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाठा के ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पाठा के ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन
चित्रकूट
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पटना हावड़ा व दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर मानिकपुर जंक्शन तक ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी। क्षेत्रवासी भी अब अन्य प्रांतों व शहराें की तरह इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन को स्थानीय स्तर पर गुजरते देखेंगे। इसका सफल ट्रायल होने के बाद उमरे इलाहाबाद के डीआरएम इलाहाबाद व मुख्य सरंक्षक आयुक्त ने हरी झंडी दे दी है।
मुंबई हावड़ा रेल मार्ग को जोड़ने वाले मानिकपुर जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए अभी तक डीजल इंजन बदल कर लाया जाता था। जिससे समय भी काफी खर्च होता था। कई माह से इस शंकरगढ़ से मानिकपुर तक की लाइन का विद्युतीकरण का काम चल रहा था। बुधवार को उमरे इलाहाबाद के डीआरएम एसके पंकज और मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसके पांडेय ने मंडल के सभी अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन में सवार होकर हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल के लिए लगाया गया। छिवकी से शंकरगढ़ फिर मानिकपुर तक यह प्रयोग सफल रहा। पहले से ही शंकरगढ़ व छिवकी के बीच इलेक्ट्रिक इंजन संचालित हैं। अब वहां रूक कर डीजल इंजन बदलने की झंझट नहीं रह गई है।
इस प्रयोग के सफल होने के बाद डीआरएम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अब ग्वालियर हावड़ा चंबल, इंदौर हावड़ा क्षिप्रा, आनंद बिहार टर्मिनल रींवा, राजेंद्र नगर टर्मिनल जनता, पटना बेंगलूरू संघमित्रा व मुंबई हावड़ा सुपर फास्ट मुंबई मेल जैसी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मानिकपुर तक आ सकेंगी। जिससे समय व यात्री सुविधा बढे़गी। शंकरगढ़ व छिवकी से लगभग 100 किमी का सफर ट्रेेन इलेक्ट्रिक इंजन के साथ कर सकेंगी। इससे ट्रेन की स्पीड बढे़गी, समय बचेगा, आउटर में खडे़ होने की समस्या खत्म होगी और ट्रेन परिचालन में सुधार होगा।