फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now neither prayer meetings nor mass gossip

अब न प्रार्थना सभा और न ही सामूहिक गपशप

Tue, 29 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now neither prayer meetings nor mass gossip
फोटो-13- कंप्यूटर कालेज में चल रही कक्षा में मौजूद छात्र छात्राएं। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। खुले स्कूलों में इन दिनों कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पढ़ाई कराई जा रही है। छात्र-छात्राएं भी सावधानी बरत रहे हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योग करने व पौष्टिक भोजन करने की सलाह दे रहे हैं। जिले में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई है
विज्ञापन

लेकिन उसका डर अभी भी है। फिर भी छात्र-छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई ऑफलाइन ही अच्छी होती है। ऑनलाइन तो बस काम चलाने के लिए है। दूसरी ओर यह भी सामने आया कि अब क्लास शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना नहीं हो रही। सामूहिक गपशप के लिए एकत्रित होने वाले छात्र-छात्राओं को एक साथ देख टोकाटाकी भी की जा रही है।
विज्ञापन

- क्लास में बेंच दूर-दूर लगाई गई हैं। एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।
- सामूहिक रूप से प्रार्थना भी बंद हो गई है।
- स्पोर्ट्स फिलहाल बंद है, जल्द ही चालू होने के आसार है।
- मध्यान्ह भोजन होता है लेकिन एक दूसरे से दूर रहकर छात्र-छात्राएं भोजन करते हैं।
छात्रा रूपल सिंह ने बताया कि उसने वैक्सीन लगवा ली है। अब उसे कोरोना से डर नहीं लगता है। कालेजों में ऑफलाइन ही पढ़ाई होनी चाहिए।
छात्रा सुष्मिता पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी में कमरे में बंद रहने के बाद अब कालेज आना अच्छा लगता है। शिक्षकों से पढ़ाई के विषय में जानकारी प्राप्त करने का यह अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र उत्कर्ष पांडेय का कहना है कि कोरोना काल के नियमों का पालन अब भी स्कूल में किया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन भी करते हैं।
छात्र हिमांशु पांडेय का कहना है कि कोरोना के कारण मौज मस्ती खत्म हो गई थी। जिसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
चित्रकूट इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कालेज के प्रधानाचार्य विनय कंचनी का कहना कि अभिभावकों की सहमति के बाद छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। विशेष एहतियात बरती जा रही है।

उच्चतर माध्यमिक जेएम पब्लिक कालेज के प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव का कहना कि पहले की तरह कालेज का संचालन किया जा रहा है। कोई समस्या न हो इसका भी विद्यार्थियों से मिलकर कार्य किया जा रहा है।

फोटो-7- रूपल।

फोटो-7- रूपल।- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-8- सुष्मिता।

फोटो-8- सुष्मिता।- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-9- उत्कर्ष।

फोटो-9- उत्कर्ष।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed