फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notices served to 19 coaching institutes for failing to meet standards.

Chitrakoot News: मानक पूरा न होने पर 19 कोचिंग संस्थानों को थमाईं नोटिस

Tue, 30 Jun 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 30 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notices served to 19 coaching institutes for failing to meet standards.

विज्ञापन
चित्रकूट। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने जांच के बाद 19 कोचिंग, डिजिटल पुस्तकालय और कंप्यूटर केंद्रों को नोटिस जारी किए हैं। इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों और मानकों का पालन नहीं पाया गया। अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह और प्रभारी अधिकारी पवन कुमार त्यागी की टीम ने शहर के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।

जांच में कहीं भी अग्नि सुरक्षा यंत्र नहीं मिले। अधिकांश संस्थानों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता था। कई केंद्र तंग गलियों में संचालित हो रहे थे। एलआईसी तिराहा स्थित एक डिजिटल पुस्तकालय में 100 छात्रों की क्षमता के बावजूद केवल तीन फीट चौड़ा निकास मार्ग था। न्यू विजन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और फ्यूचर डेस्क लाइब्रेरी में भी सुरक्षा इंतजामों की कमी पाई गई। विभाग ने भवन के स्वीकृत मानचित्र, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र और संरचनात्मक सुरक्षा की भी जांच की। अग्निशमन विभाग के जिला प्रभारी पवन त्यागी ने बताया कि संचालकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी नहीं थी। उन्हें सभी कमियां पूरी करने और ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed