फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to the executing organization if the work is incomplete

काम अधूरा मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to the executing organization if the work is incomplete
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत रैपुरा ग्राम समूह की परियोजना का काम कई स्थानों पर बंद मिलने पर एडीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुंता बांध से इंटेक वेल बनाने और एप्रोच रोड़ निर्माण का काम देखने पहुंचेे नमामि गंगे के एडीएम सुनंदू सुधाकरन को कोई मजदूर नहीं मिला। जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व कर्मचारी मजदूरों के साथ पहुंचे। मुख्य स्वच्छ पानी आपूर्ति व क्लेर फ्लोकुलेटर के कार्य को महज खुदाई कर छोड़ दिया गया है। उधर गुंता बांध से बन रही एप्रोच रोड का काम पूरी तरह बंद मिला। नाराज एडीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर तीन दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने मदना गांव के पास चल रहा कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर सिर्फ एक टीम काम करते मिली। बताया गया कि बारिश के चलते काम कुछ प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से 25 मजदूर और कर्मचारी बढ़ाने को कहा है ताकि समय से पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed