फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   notice given to 2 colleges manager

दो कालेजों के प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापकों पर रिपोर्ट

Mon, 02 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 02 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी अतिरिक्त सचल दल वीपी निर्मल ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर दो कालेजों के प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापकों पर धमकाने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि इन लोगों ने धमकी दी है कि अगर कालेज निरीक्षण करने आए तो ठीक नहीं होगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि सचल दल के पत्र के आधार पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


सचल दल प्रभारी वीपी निर्मल ने तहरीर में कहा है कि 26 फरवरी को स्व. श्रीमती बुइयाबाई इंटर कालेज नारायणपुर कर्वी और परम विद्या मंदिर शिवरामपुर में आकस्मिक चेकिंग की गई तो वहां तमाम अनियमितताएं मिलीं, जिसकी नोटिस लिखकर मौके पर ही केंद्र व्यवस्थापक को अवगत कराया गया था और चेतावनी दी गई थी। आरोप लगाया कि इससे नाराज दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापक धमका रहे थे।
विज्ञापन


28 फरवरी की शाम जब वे लोग निरीक्षण कर वापस आ रहे थे तो एलआईसी तिराहे के पास स्व. बुइयाबाई इंटर कालेज के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह और केंद्र व्यवस्थापक घनश्याम सिंह, शंभूशरण सिंह, परम विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक प्रह्लाद राम और उनका पुत्र बबुली, केंद्र व्यवस्थापक मेदनी कुमार सिंह ने रुकवाया और धमकी दी। कोतवाली प्रभारी केपी दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदले गए केंद्र व्यवस्थापक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बीपी निर्मल प्रभारी अतिरिक्त सचल दल के शिकायती पत्र में उल्लिखित तथ्यों के आलोक में बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तत्काल प्रभाव से स्व. बुइया बाई इंटर कालेज नारायणपुर में घनश्याम सिंह के स्थान पर काशीनारायण मिश्र प्रवक्ता सीआईसी और परम विद्या मंदिर इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक मेदनी कुमार सिंह के स्थान पर कमला साहू प्रवक्ता राजकीय हाईस्कूल शिवरामपुर को नियुक्त किया गया है।



आरोपों को निराधार बताया
परम विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक प्रह्लाद राम के पुत्र बबुली ने कहा कि उनके और अन्य लोगों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। हमारे ऊपर सचल दल का एक व्यक्ति साजिश कर रहा है। हमारी सचल दल की मुलाकात ही नहीं हुई, अभद्रता करना तो दूर। उधर, स्व. श्रीमती बुइया बाई इंटर कालेज के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि यह आरोप निराधार हैं। मैं उन व्यक्तियों को जानता तक नहीं, जिन्होंने आरोप लगाया है। मेरे यहां नकलविहीन परीक्षा हो रही है। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। सचल दल के लोगों की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर पा रहे हैं, और इस वजह से हमें साजिशन फंसाया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed