{"_id":"f0e205bfdf14f7bf010877d7cf93a4d3","slug":"not-mine-it-s-respected-nishktjnon-jagadguru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा नहीं, यह निशक्तजनों का सम्मान- जगद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा नहीं, यह निशक्तजनों का सम्मान- जगद्गुरु
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का पदमविभूषण सम्मान मिलने पर रविवार को उनका अभिनंदन समारोह हुआ। उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि पूरे निशक्तजनों का सम्मान है। उनका पूरा जीवन निशक्तजनों और चित्रकूट के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य को भारत सरकार ने पद्मविभूषण, उप्र सरकार ने यशभारती, विश्वभारती सम्मान से नवाजा है। इस मौके पर उनके अभिनंदन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महात्मा गांधी ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो. एनसी गौतम और स्वामी रामभद्राचार्य ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से किया।
विज्ञापन
संगीत विभाग के विशेष नारायण मिश्र ने सरस्वती वंदना गाई। रामायणी कुटी के संत रामहृदय दास ने कहा कि इन सम्मानों से चित्रकूट की पहचान स्वामी रामभद्राचार्य की कर्मस्थली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
केपी शुक्ल ने उनको अनंत काल और अनंत विभूति का संगम बताया। मिथलेश शुक्ला और प्रति कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने स्वरचित कविता गाईं। इस मौके पर रामशरण दास, कौशलेंद्र दास, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र मौजूद रहे।