{"_id":"62bde7a1447cc27f860feab5","slug":"not-getting-sleep-due-to-power-cut-chitrakoot-news-knp705164121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नहीं पूरी हो रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नहीं पूरी हो रही नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रात में तीन से चार घंटे बिजली काट दी जाती है। इससे नींद पूरी नहीं हो पाती है। गुरुवार को दिन में शहर में पांच घंटे से ज्यादा समय तक लाइट गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दस घंटे भी बमुश्किल आपूर्ति हो रही है।
जिले में चार दिन से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। जिला मुख्यालय में रात में तीन से चार घंटे की कटौती की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति अधिक खराब है। पांच से छह घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। शहर में गुरुवार को सुबह 9 बजे गई बिजली शाम चार चार बजे आई। यही हाल चार दिन से है। शहर के पवन दुबे, रमेश गुप्ता, भोला नामदेव ने बताया कि बिजली कटौती से दिनचर्या प्रभावित होती है।
वहीं, भरतकूप क्षेत्र के रौलीकल्याणपुर के कमलेश द्विवेदी, मानपुर गांव के सुरेश पटेल, खम्हारिया के राजेश कुमार, मानिकपुर के मारकुंडी गांव के भोला द्विवेदी, गढ़चपा गांव के मोहन लाल, कौबरा गांव के महेश मिश्रा, बरगढ़ के राजेश केसरवानी ने बताया कि बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसी बृजेश कुमार ने बताया उपकरणों में तकनीकी खराबी होने पर ही बिजली की आपूर्ति बंद की जाती है। गुरुवार को बारिश होने से फाल्ट होने से समस्या हुई है। इसे सुधारकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।