फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not content reprimand imposed on riot control

दंगा नियंत्रण सामग्री न होने पर लगाई फटकार

Sun, 28 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not content reprimand imposed on riot control
डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने रविवार को एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां दंगा नियंत्रण टीम की पोशाक गायब मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का कंप्यूटर में क्रमांक नंबर न चढ़ा होने पर इसे जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान पहुंचे ट्रक व अन्य वाहन मालिकों ने डीआईजी से यातायात प्रभारी व पुलिस कर्मियों की मनमानी की शिकायत की।
विज्ञापन


डीआईजी ने रविवार को एसपी कार्यालय में प्रधान लिपिक, वाचक, चुनाव, सीओ राजापुर, पीआरओ व अन्य कार्यालयों में अभिलेखों की जांच की। चुनाव कार्यालय में तैनात तीन कांस्टेबिल में दो की दंगा नियंत्रण की पोशाक व अन्य सामग्री न होने पर फटकार लगाई। इसके बाद डीआईजी ने रैपुरा थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान एसपी केके चौधरी, अपर एसपी अशोक कुमार, सीओ राजेश तिवारी, बैजनाथ, सत्यवीर सिंह, कोतवाल रनवीर सिंह मौजूद रहे। डीआईजी के थाने में होने की जानकारी पाकर ट्रक मालिक कपिलदेव गर्ग के साथ एक दर्जन वाहन मालिक वहा पहुंचे और डीआईजी को पत्र देकर आरोप लगाया कि टीआई व यातायात के कुछ पुलिसकर्मी उनके चालकों से वसूली करते हैं। इसपर डीआईजी ने जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed