फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No nomination, crowd gathered to buy papers

Chitrakoot News: नामांकन कोई नहीं, पर्चा खरीदने के लिए लगी भीड़

Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
No nomination, crowd gathered to buy papers
चित्रकूट/मऊ/राजापुर। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, राजापुर और मऊ में अध्यक्ष और सभासद पदो ंके प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदें। इस दौरान सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू कर दिया गया। जिसमें निर्धारित समय चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों द्वारा 13 पर्चे खरीदे गए। इसी प्रकार लगर क्षेत्र के 25 वार्डों में सभासद पद के 47 प्रत्याशियों ने 48 पर्चे खरीदें। मऊ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने आठ पर्चे खरीदें। जहां सभासद पद के लिए 29 प्रत्याशियों द्वारा 45 पर्चे खरीदे गए। मानिकपुर तहसील में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने आठ नामांकन पत्र क्रय किए। इसी प्रकार सभासद पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने 30 नामांकन पत्र क्रय किए। राजापुर में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने आठ पर्चे खरीदें। इसी प्रकार सभासद पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदें।
विज्ञापन



नामांकन कक्ष व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चित्रकूट/मानिकपुर/मऊ। निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत मऊ व मानिकपुर के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के बूथों का डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति को जाना। सुरक्षा के लिए हर जगह बैरिकेडिंग को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मऊ के महामति प्राणनाथ महाविद्यालय, पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर काॅलेज व मानिकपुर आदर्श इंटर काॅलेज का भ्रमण कर बनाए गए बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, साफ-सफाई व छाया आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ बीएन कुशवाहा को निर्देश दिए कि पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर काॅलेज मऊ में रैंप का निर्माण कराएं जो स्ट्रांग रूम मनाया जाना है। उस पर तत्काल कार्य शुरू कराएं। उन्होंने एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला से कहा कि महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ को आदर्श बूथ व उसमें एक पिंक बूथ भी बनाया जाए। इसके साथ ही सभी बूथों व स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाए।
इसके बाद डीएम-एसपी ने तहसील परिसर मऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कक्ष व तहसीलदार कक्ष में सदस्य पद के लिए नामांकन कक्ष को देखा। उन्होंने आरओ व एआरओ से जानकारी ली कि कितने लोगों ने आवेदन लिया है। नगर पंचायत मानिकपुर के आदर्श इंटर कालेज में मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम को देखा। एसडीएम मानिकपुर सतीश चंद्र व ईओ आशीष वर्मा को निर्देश दिए कि चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जाए। इसके अलावा आदर्श बूथ व पिंक बूथ भी व्यवस्था की जाए।

उधर, जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स निष्ठा उपाध्याय के साथ नगर निकाय चुनाव के नामांकन स्थल कर्वी तहसील का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू की संयुक्त टीम ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नामांकन स्थल परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed