फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No construction in Mandakini catchment: Yogi

मंदाकिनी के कैचमेंट में नहीं होगा निर्माण : योगी

Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
No construction in Mandakini catchment: Yogi
फोटो 06 सीकेटीपी 17 रामघाट का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ व जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव
पवन सिंह
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद नदी के कैचमेंट (सीमांकन) क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लगाने की बात कही।
उन्होंने साफ कहा कि नदी को उसका स्वाभाविक प्रवाह देने के लिए रास्ता देना होगा, नहीं तो ऐसी भयावह स्थिति दोबारा आ सकती है। इसे पूरी तरह रोकना होगा।
चित्रकूट दौरे के दौरान रामायण मेला प्रेक्षागृह में बाढ़ राहत कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जब भी हम कैचमेंट में निर्माण करेंगे तो नदी अपना स्वरूप बदलेगी। अतिक्रमण होगा तो जो भी उसके दायरे में आएगा, सब बह जाएगा। नदी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। गर्मी-सर्दी में जल कम रहता है लेकिन बरसात में जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने पर व्यापक नुकसान होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतना पानी जन-धन की भारी हानि का कारण बन सकता था लेकिन प्रभु श्रीराम, कामतानाथ, हनुमान जी और ऋषि-मुनियों के तप के प्रताप से कोई जनहानि नहीं हुई। इसके लिए वह प्रभु के प्रति कृतज्ञ हैं। सीएम ने बताया कि बाढ़ बेहद विकराल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष जहां पूरे मौसम में 307 मिमी बारिश हुई थी, वहीं इस बार एक ही दिन में 660 मिमी से अधिक बारिश हुई। मध्य प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र से आए पानी से तीन से चार मंजिल के मकानों तक पानी चढ़ गया। बहुत से परिवार घर छोड़ना नहीं चाहते थे और छतों पर फंसे रहे, उन्हें सुरक्षित निकाला गया। दुकानों, घरों, खेती, मंदिरों और घाटों को भारी नुकसान हुआ। मध्य प्रदेश की ओर जाने वाला पक्का पुल तक बह गया। (संवाद)
-
क्यों आती है मंदाकिनी में बाढ़
लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद के अनुसार मंदाकिनी का कुल कैचमेंट क्षेत्र लगभग 1,956 वर्ग किमी है। यह मध्य प्रदेश के सतना जिले की पहाड़ियों (मझगवां) से शुरू होकर चित्रकूट होते हुए राजापुर में यमुना में मिलती है। सती अनुसूया आश्रम, जानकी कुंड, स्फटिक शिला और रामघाट की पहाड़ियों का पानी प्राकृतिक ढलान से मंदाकिनी में ही आता है।

अगस्त-सितंबर 2026 में ऊपरी कैचमेंट में हुई अतिवृष्टि का सारा पानी चित्रकूट की ओर आ गया। बुंदेलखंड सूखा क्षेत्र है। कैचमेंट के जंगल और पहाड़ सुरक्षित रहेंगे तो पानी जमीन में रिसेगा, भूजल बढ़ेगा और गर्मी में नदी नहीं सूखेगी। चित्रकूट की 70 फीसदी आबादी पीने के पानी के लिए इसी कैचमेंट पर निर्भर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed