{"_id":"46e4db89b14ba7b84908cb7f4a1f1fd4","slug":"no-clue-in-pradhan-murder-mystry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की हत्या की गुत्थी रिश्तों में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की हत्या की गुत्थी रिश्तों में उलझी
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर भट्ट के प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर आक्रोश जताया। मृतक के चचेरे भाई लल्लू निवासी रानीपुर भट्ट ने पहाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
रानीपुर भट्ट के ग्राम प्रधान कैलाश पटेल (38) पुत्र बिहारी लाल की गुरुवार शाम पहाड़ी थाना के पिपरोदर गांव में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। वह कल्लू पुत्र रामशिरोमणि उर्फ छंगू पटेल के यहां दावत में गया था।
विज्ञापन
कैलाश और कल्लू की बहनें अहिरापुरवा मजरा में ही ब्याही हैं। इसके चलते कैलाश का वहां आना-जाना लगा रहता था। सूत्रों के मुताबिक मामले में आरोपी बताया जा रहा कल्लू अपनी बहन से कैलाश के रिश्तों की चर्चा को लेकर नाराज रहता था।
उधर, घटना को लेकर प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया ने कल्लू की मां ललिता देवी और पिता छंगू प्रसाद से बात की। ललिता देवी ने बताया कि बेटी भी कल्लू के साथ पिपरोदर पहुंची थी।
दावत में अहिरापुरवा से भी लोग पहुंचे थे। कल्लू अचानक वहां पहुंचा और उसने प्रधान के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद कल्लू भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं कल्लू की बहन ने बताया कि वह बिटिया को लेकर पास के गांव कलवारा गई थी और जब लौटी तो घटना हो चुकी थी। पहले उसने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया लेकिन बाद में कल्लू को आरोपी बताया। कहा कि उसके और कैलाश के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था लेकिन कल्लू इसे गलत मानता था।
शादी में दिया था पैसा
कल्लू के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। कल्लू की बहन की शादी में प्रधान कैलाश ने लगभग दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी। तब से कल्लू के मां-बाप उसे बड़े पुत्र की तरह मानते थे। घर में कुछ भी कार्यक्रम होता तो कैलाश को भी बुलाया जाता था।
फिर चर्चा में आया रानीपुर भट्ट
रानीपुर भट्ट लगभग दस दिन के अंदर फिर चर्चा में आ गया। गत 16 दिसंबर को सीतापुर चौकी के रानीपुर भट्ट गांव में एक किशोरी की गांव के युवक ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। वहीं इसी साल रानीपुर भट्ट गांव तब भी चर्चा में आया था जब पेट्रोल पंप में बदमाशों ने दो कर्मचारियों को मौत के घाट उतार दिया था।
कैसे होगी बिटिया की शादी!
मृतक कैलाश के घर में सन्नाटा पसरा है। उसके साले सुनील ने बताया कि प्रधान के घर में पत्नी के अलावा पुत्रियां ज्योति, पुष्पा, साक्षी और पुत्र दीपक हैं। ज्योति की फरवरी में शादी होनी हैं। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। प्रधान की मौत से खुशियों को ग्रहण लग गया। घरवालों का ये सोचकर बुरा हाल था कि अब बेटी की शादी कैसे होगी।