फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nirman kaarya me teji laane ke nirdesh

हवाई पट्टी विस्तारीकरण कार्य की गति धीमी मिली तो लगाई फटकार

Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nirman kaarya me teji laane ke nirdesh
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। काम की गति धीमी मिलने पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाई। एयरपोर्ट अथारिटी के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि टर्मिनल बिल्डिंग के कार्य दिसंबर में हो जाने चाहिए, कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रनवे के बीच पर विद्युत तार व पोल पड़ रहे हैं, उनको भी तत्काल हटा लिया जाए। उन्होंने पुराने रनवे के कार्य, नए रनवे के कार्य, सिक्योरिटी वाच टावर, ग्रेडिंग का कार्य, ड्रेन, बाउंड्री वाल निर्माण, एप्रेन के अवशेष कार्य, फायर स्टेशन बिल्डिंग, पुलिस चौकी पेयजल, विद्युत, सड़कों के निर्माण आदि का निरीक्षण कर राइट संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है कार्यों पर तेजी लाई जाए। 19 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर दिया जाए। नए रनवे का कार्य कराया जा रहा है, उसमें फिलिंग के कार्य पर तेजी लाएं तथा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण हो। सड़कों के भी निर्माण कार्य करा दिए जाएं। पुराने रनवे के एप्रेन का कार्य जो बाकी है उसमें भी तेजी लाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा निर्माणाधीन देवांगना घाटी रोड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह से कहा कि सड़क निर्माण के कार्यों की क्वालिटी की जांच कमेटी गठित की जाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अरविंद कुमार को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण कार्य बहुत धीमा चल रहा है इस पर तेजी लाई जाए तथा देवांगना घाटी पर कोर्ट तीर्थ के पास एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह, एसडीओ वन आरके दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं राइट्स संस्था के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed