फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nine trucks carrying sand-ballast caught without fake and without Ravana

फर्जी और बिना रवन्ना के पकड़े बालू-गिट्टी लदे नौ ट्रक

Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nine trucks carrying sand-ballast caught without fake and without Ravana
भरतकूप (चित्रकूट)। जिले में बिना रवन्ना और ओवरलोड बालू व गिट्टी का ढुलान कर रहे वाहनों की झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग की गई। एसपी अतुल शर्मा ने जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल के साथ चेकिंग में नौ ट्रक पकडे़।
विज्ञापन

इसमें से भरतकूप में सात और शिवरामपुर क्षेत्र में दो ट्रक पकड़े गए। इन सभी वाहनों में रवन्ना नहीं था। कुछ में ओवरलोड था। इन वाहनों में आठ में गिट्टी व एक में बालू है। इन सभी में एक में लदी गिट्टी का रवन्ना जांच में फर्जी पाया गया। संबंधित थानों में इन वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस रवन्ना को कूटरचित तरीके से तैयार किया गया था। इस पर अज्ञात क्रशर मालिक, अज्ञात ट्रक मालिक, ट्रक चालक मो. फारूख और रवन्ना तैयार करने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सभी कागजातों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जिला मुख्यालय में ओवरलोड खनिज सामग्री लदे वाहनों को लेकर पुलिस व खनिज विभाग की मौजूदगी में बजरंगदल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इस दौरान दो वाहन पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed