फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nine people who attacked police went to jail

पुलिस पर हमला करने वाले नौ लोग गए जेल

Thu, 03 Jun 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Nine people who attacked police went to jail
चित्रकूट। पहाड़ी थाना पुलिस ने ग्राम ओरा के पास नदी किनारे बालू ढुलान रोकने पर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें 40 नामजद और 15-20 अज्ञात हैं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई है। कमासिन थाने की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

थाना पहाड़ी के सिपाही पंकज कुमार यादव, दीपक विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह कागजात तामीला के लिए बुधवार की सुबह ग्राम ओरा पहुंचे थे। गांव के लोगों ने उनसे शिकायत किया कि ग्राम ममसी खुर्द थाना कमासिन जिला बांदा के लोग भारी संख्या में बैलगाड़ी लेकर बागे नदी पार कर ओरा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिदिन बालू चोरी कर ले जाते हैं।
विज्ञापन

इस पर तीनों आरक्षी नदी किनारे पहुंचे तो अवैध खनन करने वाले लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में थाना पहाड़ी में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने टीम के साथ मौके से सत्यनारायण यादव, सत्यनारायण, लवकुश, बृजेंद्र कुमार, रामप्रकाश, रूद्र, गोरेलाल, जानकी निवासीगण ग्राम ममसी खुर्द, सुशील, निवासी कुम्हेढ़ा थाना कमासिन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अन्य को भी पकड़ा जाएगा। घायल सिपाही व अन्य ग्रामीणों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने कई स्थानों पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग को लेकर जांच पड़ताल की। शिवरामपुर व भरतकूप मार्ग पर चार खनिज सामग्री लदे वाहन पकडे गये हैं। बताया कि तीन ओवरलोड व एक वाहन में कोई कागजात नहीं मिले। चारों वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed