फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Next time SP will win two seats

अगली बार दोनों सीटें जीतेगी सपा

Thu, 15 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 15 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Next time SP will win two seats

सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ.

विज्ञापन
चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों जगह सपा परचम लहराएगी। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष को मऊ-मानिकपुर और कर्वी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने को कहा।

पर्यवेक्षक के रूप में आए सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत जो भी गांवों के लिए काम होते हैं, उनकी जानकारी देनी जरूरी है। आगामी चुनाव के लिए सपा को बूथ स्तर तक जनता को पार्टी में पक्ष में लाना होगा। कहा कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करें और पार्टी में निष्ठावान लोगों को महत्व दें।

सपा सरकार की योजनाओं का गुणगान कर उन्होंने इनको हर वर्ग के लिए उपयोगी बताया। जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने जिला और अन्य प्रकोष्ठों की रिपोर्ट रखी। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि सपा जिले में सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने भी सपा सरकार की नीतियों को हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने कहा कि पार्टी गरीब वर्ग के लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने किया।

अनुज यादव, गौरीशंकर मिश्रा, अनिल शर्मा, गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, भोलानाथ खंगार, फराज खां, अफजल अली, मायादेवी जायसवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed