{"_id":"5f7a0ba68ebc3e9b93592522","slug":"newly-built-ghat-to-street-lights-closed-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5865273167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : नवनिर्मित घाट की स्ट्रीट लाइटें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : नवनिर्मित घाट की स्ट्रीट लाइटें बंद
विज्ञापन
रामघाट के पास बने नये घाट पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट।
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। रामघाट के विस्तारीकरण के तहत घाट में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल में की गई, तो जवाब में सिंचाई विभाग ने कहा कि सारी लाइटें चालू करा दी गई हैं। हकीकत यह है कि लाइटें अभी भी बंद हैं।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि रामघाट के विस्तारीकरण में अधिकारियों व ठेकेदारों ने कमीशनखोरी के चलते कामचलाऊ काम कराए हैं।मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित हुई थी, लेकिन जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
उन्होंने बताया कि रामघाट विस्तारीकरण के तहत नयागांव रपटे से बूडे़ हनुमान मंदिर तक घाट में स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। जो काफी समय से बंद पड़ी हैं। सीएम पोर्टल में मामले की शिकायत की गई, तो विभाग ने 28 सितंबर को जवाब दिया कि सभी लाइटें चालू करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
रविवार तक लाइटें बंद ही रहीं। नाले की गंदगी मुक्तिधाम के पास नवनिर्मित घाट को गंदा कर रही है, लेकिन जिम्मेदार इससे बेपरवाह हैं। बुंदेली सेना ने रामघाट विस्तारीकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।