फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nephew from bank employees cheated on uncle

बैंक कर्मचारियों से मिल भतीजे ने चाचा के साथ की धोखाधड़ी

Wed, 04 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nephew from bank employees cheated on uncle
चित्रकूट। वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर चाचा के कागजात में अंगूठा लगवाकर भतीजे ने बैंक के कर्मचारियों से मिलकर क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। इसके बाद 50 हजार रुपये निकाल लिए। जो इस समय ब्याज सहित लगभग सवा लाख रुपये हो गया है। जिसकी वसूली के लिए बैंक अधिकारी दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात शहर के पास स्थित शोभा सिंह पुरवा निवासी मुन्नी लाल पुत्र राम गनेश ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कही है। कहा कि उसके पास छीबों गांव में 5 बीघे जमीन है। आज से लगभग 7 वर्ष पूर्व उसके एक भतीजे ने कहा कि वह तुम्हारा वृद्धापेंशन बनवा देगा। इसके लिए वह उसको रामनगर कस्बा स्थित एक बैंक ले गया। जहां पर जरूरी कागजातों में अंगूठा लगवा दिया। 23 सितंबर को जब बैंक के अधिकारी वसूली के लिए आए तो पता चला कि उसके साथ भतीजे ने धोखाधड़ी करके क्रेडिट कार्ड बनवाकर रुपये निकाल लिया। इस मामले में बैंक की शाखा के खिलाफ जांच कर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed