{"_id":"5ddeac528ebc3e54fb5d2ae0","slug":"need-to-promote-vedic-education-and-research-centers-chitrakutt-news-knp5285861138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक शिक्षा व शोधकेंद्रों को बढृ़ावा देने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक शिक्षा व शोधकेंद्रों को बढृ़ावा देने की जरूरत
विज्ञापन
फोटो- 1- पत्रकारों को क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन की जानकारी देते डा.हरिकांत मिश्र
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पाश्चात्य सभ्यता के चलते देश से विलुप्त होती वेद शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिले के ऐंचवारा गांव में तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन व मंडलीय कृषक सम्मेलन होगा। प्रदेश के ग्राम्य विकास (पंचायती राज) के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को इसका शुभारंभ और पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा एक दिसंबर को इसका समापन करेंगे।
मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ऐंचवारा गांव के श्री स्वामी भगवान भाष्कारानंद देव जू महराज संस्कृत वेद पाठशाला ऐंचवारा में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में श्रीसदगुरु चरण सेवा समिति शोभन आश्रम ऐंचवारा के निदेशक डा. हरिकांत मिश्र ने बुधवार को शहर के कामदगिरी होटल में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वेद शिक्षा को बढ़ावा देने व इसके महत्व पर विद्वजन चर्चा करेंगे। श्री स्वामी भगवान भाष्कारानंद देव जू महराज संस्कृत वेद पाठशाला और महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा के बाद महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण होगा। वेदपाठियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का उददेश्य वैदिक अध्ययन की श्रुति परंपरा का संरक्षण, परीक्षण के साथ विलुप्त हो रही वैदिक शिक्षा व परंपरा को पुर्नजीवित करना है। देश भर में वैदिक पाठशालाओं व शोध केंद्रों की स्थापना के साथ ही इनके संचालन का पर्यवेक्षण करना है।
उन्होनें बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन एक दिसंबर को मंडलीय कृषक सम्मेलन होगा। जिसमें पूरे चित्रकूटधाम मंडल में व्याप्त अन्ना मवेशी की समस्या को दूर करने के उपाय पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी। जैविक खेती को बढृ़ावा देकर औषधीय खेती पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में प्रदेश के ग्राम्य विकास (पंचायती राज) के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के अलावा पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीणा, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो.श्यामनंदन सिंह, राज्य आयुष मिशन के निदेशक आरएन बाजपेई, जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, कविता त्यागी, डा.यूपी सिंह समेत शोभन सरकार, रामप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, त्रियुगी देवी, त्रिवेणी प्रसाद, नंदकिशोर तिवारी, गुलजारी प्रसाद, संदीप गौतम, राधेश्याम, भोला प्रसाद, अमृतलाल, राकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह व राकेश सिंह आदि शामिल होंगे।