{"_id":"b6a435b78edf10664fdee15afa638fe8","slug":"national-merchant-center-commission-will-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व्यापारी आयोग के गठन की मांग केंद्र से करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व्यापारी आयोग के गठन की मांग केंद्र से करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन व्यापारियों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। राष्ट्रीय व्यापारी आयोग के गठन के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा एसोसिएशन की प्राथमिकता में है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कही।
विज्ञापन
28 दिसंबर को होने जा रहे सम्मेलन की तैयारियां देखने आए सुमंत गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में बड़े व्यापारी नेता शिरकत करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन, व्यापार और उद्योग से संबंधित 36 सरकारी विभागों को आयोग से संबंद्ध करने, व्यापारी क्रेडिट कार्य योजना लागू करने आदि मांगें केंद्र सरकार से की जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश सरकार से भी कई मांगें की जाएंगी। बैठक में शानू गुप्ता, शेषू जायसवाल, नारायण दास गुप्ता, पप्पू जायसवाल, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, श्याम गुप्ता, बीना गुप्ता, आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।