{"_id":"67c9e5da65553c050201b7b7","slug":"narrow-kali-ghati-became-a-problem-11-vehicles-overturned-in-two-years-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113649-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सकरी काली घाटी बनी मुसीबत, दो साल में पलटे 11 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सकरी काली घाटी बनी मुसीबत, दो साल में पलटे 11 वाहन
विज्ञापन
मानिकपुर मार्ग पर स्थित काली घाटी ।
- फोटो : संवाद
मानिकपुर(चित्रकूट)। जिला मुख्यालय समेत महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के कई जिलों को जोडऩे वाली मानिकपुर की सडक़ पर स्थित काली घाटी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। काली घाटी में पहुंचते ही वाहन पलट जाते हैं। दो साल के अंदर इसमें 11 भारी माल वाहक वाहन पलट चुके हैं। इस घाटी के मोड़ को चौड़ीकरण कराने के लिए मंडलायुक्त से लेकर हर अधिकारी संबधित विभाग को निर्देश दे चुका है लेकिन इसका काम नहीं शुरु हुआ। हर बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यही बात दोहराते हैं कि प्रस्ताव बन कर स्वीकृत हो चुका है। जल्द काम शुरु होगा।
मानिकपुर से जिला मुख्यालय तक 21 किमी सडक़ में आसपास बसे कई गांवों के निवासी आते जाते हंै। यह सडक़ एमपी क्षेत्र से जुड़ी मारकुंडी रोड से भी जुड़ी है। जिससे महाराष्ट्र से लेकर जबलपुर रींवा तक से फल किराना व अन्य सामग्री लेकर बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं। कई बार जैसे ही ट्रक मानिकपुर घाटी में पहुंचते हैं तो मोड पर ट्रक पलट जाते हैं। इससे कई बार ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके है।
मानिकपुर निवासी विनोद मिश्रा ने बताया कि कालीघाटी जिस स्थान पर वाहन पलटते हंै। उस स्थान पर मोड़ होने के साथ सडक़ कम चौड़ी है। इससे वाहन अनियंत्रित होने से पलट जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने सड़क चौड़ीकरण करने की मांग कई बार कर चुके है। इसके बाद भी सडक़ चौड़ी नहीं की गई। मंडलायुक्त से लेकर जिले के कई अधिकारियों ने जिस स्थान पर वाहन पलटते हैं। उन स्थानों का निरीक्षण भी किया है। सभी इसके चौड़ीकरण कराने के निर्देश भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट। काली घाटी में ट्रक पलटने के साथ ही कई बार ट्रैक्टर व बस भी पलट चुकी हैं। ट्रक पलटने से कई चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं ।इसके अलावा ट्रक में रखी सामग्री भी बर्बाद हुई है। फरवरी 2023 में ट्रैक्टर की ट्राॅली पलटने से दो ग्रामीणों की मौत तो गई थी। अप्रैल 2024 में एक बस पलटने से 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस तरह से कई बार दुर्घटनाएं काली घाटी में हो चुकी हैं।
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता वेद नारायण ने बताया कि काली घाटी में सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बजट स्वीकृत होने पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।