{"_id":"5f566e228ebc3e54db3c8f9c","slug":"nahi-ho-rahi-aaropiyon-ki-giraftari-chitrakutt-news-knp581304063","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जालासाजी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जालासाजी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मऊ। राजापुर तहसील क्षेत्र के छीबों गांव में निर्माणाधीन सुखबीर एग्रो एनर्जी पावर प्लांट के लिए जमीन खरीद फरोख्त के मामले में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई न होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। किसानों ने कहा कि जमीन बेचने के बाद भी उनके खाते में तय धनराशि का आधा हिस्सा ही आया है। कंपनी के अधिकारी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, बल्कि उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी दे रहे हैं।
छीबों गांव की कलावती पत्नी आनंद कुमार ने तीन जुलाई को मऊ थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद गांव की ही कलावती पत्नी आनंद कुमार, आनंद कुमार पुत्र मन्नू प्रसाद, बाबूलाल पुत्र शिवधनी और कंपनी के अमनदीप व शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मऊ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पीड़ितों ने मऊ मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है। विधायक ने पुलिस से मामले की जानकारी ली तो बताया गया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना कि जो इस मुकदमे में गवाह थे उन्हें पकड़ा गया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कहा कि अगर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान सिद्धगोपाल व बृजमोहन ने बताया कि सुखबीर एग्रो एनर्जी पावर प्लांट छीबों के द्वारा जो चेक दिया गया था, उसमें से कुछ पैसे ही आए हैं। उन्होंने बकाया रुपये दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में पावर प्लांट के मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसी को धमकी नहीं दी गई है। जिस जमीन की जालसाजी की बात की जा रही है, उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए कंपनी की ओर से कार्रवाई कराई गई है। अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी है। इसके अलावा तय रेट के हिसाब से ही किसानों को भूमि के बदले चेक दिए गए हैं और सभी चेक का भुगतान हो चुका है। इसका प्रमाण बैंक के खाते से मिल सकता है।