{"_id":"8780b969f13ffb65d57181537db1c4ea","slug":"nagud-109-run-win-at-the-gorakhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौद ने गोरखपुर को 109 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौद ने गोरखपुर को 109 रन से हराया
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप
विज्ञापन
के अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नागौद के कप्तान ने टास
जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
नागौद के मोहित सिंह ने अच्छी शुरूआत कर 48 रन बनाए। पूरी टीम निर्धारित 25 ओवरों मे 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से मो.जैद, अन्नू व उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे गोरखपुर के बल्लेबाजों में मो.सैफ के 31 रन को छोड़कर कोई पिच पर टिक नहीं सका। पूरी टीम सिर्फ 72 रन पर ढेर हो गई। नागौद के अंकित व उमेश ने तीन-तीन विकेट लिए। इस प्रकार नागौद ने 109 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के दौरान इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक राजेश तिवारी, चित्रकूट इंडेन गैस एजेंसी के रविशंकर व समाजसेवी पंकज अग्रवाल, राकेश मिश्रा, विजय भारद्वाज, प्रेमनारायण व समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
कस्बे में एमडीएम चैलेंज कप 2016 का मंगलवार का शुभारंभ हुआ। पहला मैच नींबी और इलेवन स्टार मऊ के बीच खेला गया, जिसमें इलेवन स्टार ने जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भागवत द्विवेदी और समिति अध्यक्ष शानू तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच को शुरू कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नींबी की टीम ने 128 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार मऊ की टीम ने 14 ओवर में 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। नीबीं की टीम ने कप्तान दिनेश कुमार और इलेवन स्टार के जुबेद खान के नेतृत्व में पारी खेली। इस मौके पर अमित त्रिपाठी, दया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।