{"_id":"61e84e27f4d54147f009fd25","slug":"my-first-vote-to-the-one-who-thinks-development-of-women-chitrakoot-news-knp6762315162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान करने का अधिकार प्राप्त करने वाली छात्राओं में खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान करने का अधिकार प्राप्त करने वाली छात्राओं में खासा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विधानसभा का चुनाव बिगुल बज चुका है। पहली बार मतदान करने का अधिकार प्राप्त करने वाले युवा वर्ग में भी लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश हित, विकास, बेरोजगारी
के मुद्दों पर बहस छिड़ी है। सबके अपने मत हैं, लेकिन राजनीति में अपराधियों के शिरकत करने को लेकर सभी एक मत हैं। युवाओं का कहना है कि किसी भी सूरत में किसी अपराधी को जनता का पैरोकार नहीं बनाना चाहिए। सियासी गलियारे में भ्रष्टाचार की गंदगी जितनी कम होगी, विकास तेज गति से दौड़ेगा। युवाओं की सफलता की राहें भी परवान चढ़ सकेंगी। युवाओं ने बेबाकी से रखी अपनी बात
छात्रा प्रियांशू यादव ने कहा कि चुनाव में इस बात का वह पूरा ध्यान रखेंगी कि किसी गलत व्यक्ति के पास वोट न जाए। वह बेहतर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगी। सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। पहली बार मतदान करने को लेकर वह खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
छात्रा नंदिनी जाटव ने कहा कि जातिवाद से हटकर राष्ट्रवाद के नाम पर वह पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। कहा उनकी प्राथमिकता ऐसे जनप्रतिनिधि के लिए है जो रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था करे और विकास को लेकर आगे बढ़े।
छात्रा अवंतिका सिंह ने कहा कि पहली बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग रोजगार व विकास के नाम पर करेंगी। शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार के साथ मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्रमुख मुद्दे होने चाहिये। क्षेत्र में हर समय लोगों के सुख-दुख में शामिल होना वाला जनप्रतिनिधि होना चाहिए।
छात्रा अंशू सिंह ने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे अपने मतदान का इस्तेमाल करके भ्रष्ट लोगों को सत्ता की सीट तक पहुंचा देते हैं। सभी साफ छवि के व्यक्ति के पक्ष में अपना वोट करना चाहिए। हम युवा जब तक सचेत नहीं होंगे, समाज का भला नहीं होगा।