{"_id":"627aa3f49a37382e285a23fa","slug":"murti-chitrakoot-mandir-me-chori-chitrakoot-news-knp696046585","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
फोटो-10- इसी बाला जी मंदिर से हुई मूर्तियों की चोरी - संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित एतिहासिक बालाजी मंदिर से सोमवार की रात चोर बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी कर ले गए। महंत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अष्टधातु, चांदी व पीतल की चोरी गई मूर्तियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चार को उठाया है।
तरौंहा के गोपालकुंज स्थित बालाजी मंदिर के आस पास रहने वाले लोग मंगलवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां गायब थीं। सूचना पर पुलिस और मानिकपुर में रहने वाले महंत रामबालक दास तरौंहा पहुंचे। महंत ने दी तहरीर में बताया कि करीब तीन सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं। इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां सालिग्राम की थी। ये चांदी के गहने पहने थे।
कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया और चार संदिग्धों को उठाया है। प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।