{"_id":"20cc4f424cc56077a3c1d8a372b45b12","slug":"murder-of-old-ill-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार वृद्ध की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
शौच की जगह को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बीमार वृद्ध को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
भरतकूप चौकी अंतर्गत करारी गांव निवासी रामप्रसाद का पिता सुखलाल (65) कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था।
शुक्रवार शाम वह शौच के लिए पास के खेत में गया था। वहां कुछ महिलाएं भी थीं, जिन्हें सुखलाल देख नहीं पाया। इसको लेकर महिलाओं और कुछ अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच गांव के ही एक युवक बच्चा उर्फ राज बहादुर पुत्र चुन्नू ने वृद्ध की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। रामप्रसाद का आरोप है कि पिटाई से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि रात में भी युवक उसके घर में शराब के नशे में धमकी देने पहुंचा। एसओ भरतकूप आरबी सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रामप्रसाद की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पकड़ से दूर है, मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। मृतक के परिवार में पत्नी कबूतरी के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन