{"_id":"619003848e399c2f4f1deb97","slug":"murder-in-love-affair-chitrakoot-news-knp663804814","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो को पकड़ कर पूछताछ, प्रेम प्रसंग में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो को पकड़ कर पूछताछ, प्रेम प्रसंग में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। थाना क्षेत्र के खरूई गांव के बाहर स्थानीय लालाराम केवट की हत्या कर शव बरामदगी की जांच पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है। जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि गांव निवासी लालाराम केवट की हत्या कर शव फेंका गया था। जिसमें गले में कई निशान मिले थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लालाराम को रात में किसी का फोन आया था उसके बाद वह गया था। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि जांच काफी हद तक पूरी हो चुकी है। कई संदिग्धों की पहचान हो गई है। पूछताछ जारी है। प्रेम प्रसंग प्रमुख है।
छात्रा की खुदकुशी में दो भाई नामजद
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के कई अकबरी गांव निवासी इंटर की छात्रा राखी शुक्ला की खुदकुशी मामले में उसके पड़ोसी दो सगेे भाइयों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि आरोपियों से उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग चलने की जानकारी मिली है। यह भी आशंका है कि पुत्री गर्भवती थी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों भाई उसकी पुत्री को कई तरह से प्रताड़ित करते थे जिससे उसने खुदकुशी की है। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि गांव के ही धर्मेंद्र शुक्ला व उसके भाई अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी। संवाद