{"_id":"68b480a7444c26c56f055662","slug":"municipality-accused-of-not-completing-widening-work-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120098-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नगर पालिका पर चौड़ीकरण का काम पूरा न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नगर पालिका पर चौड़ीकरण का काम पूरा न कराने का आरोप
Sun, 31 Aug 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के मुख्य बाजार नई बाजार व शंकर बाजार में आने जाने वाले ग्राहकों से लेकर वाहन चालकों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के नीचे बनेमार्ग में नई बाजार की तरफ तो चौड़ीकरण कर दिया गया। जब कि शंकर बाजार का मार्ग सकरा है। व्यापारियों ने इसके लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है। आरोप लगाया कि जानबूझकर आधा काम छोड़ दिया गया। इससे व्यापार प्रभावित होता है।
शंकर बाजार के व्यापारियों सहित स्थानीय निवासियों में पूर्व सभासद रमेश सोनी, हीरालाल सोनी, नीरज केसरवानी, संजीव अग्रवाल, रामनारायण सोनी का कहना कि जिला प्रशासन की तरफ से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कर्वी पहाड़ी मार्ग में लगभग 10 साल पहले रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाया गया था। पुल के दोनों तरफ शहर की मुख्य बाजार नई बाजार व शंकर बाजार हैं। पुल के दोनों तरफ मार्ग सकरा होने के कारण आवागमन करने में परेशानी होती थी। इसको देखते हुए तत्कालीन डीएम अभिषेक आनंद ने नगर पालिका से नई बाजार की तरफ एप्रोच मार्ग का चौड़ीकरण करा दिया जबकि शंकर बाजार की तरफ ऐसा नहीं किया। इससे यहां के व्यापारी परेशान रहते हैं।
शंकर बाजार की तरफ कपड़ा मार्केट के साथ ही सराफा मार्केट भी खुला है। जबकि रास्ता सकरा होने से निकलने में समस्या होती है।इसके कारण दुकानों में ग्राहक नहीं आते हैं। इस मार्ग से छोटे वाहन ही निकल पाते हैं। नई बाजार की तरफ एप्रोच मार्ग चौड़ा कर दिया गया जबकि शंकर बाजार से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि जगह कम होने के कारण रास्ता नहीं बन पा रहा है। लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका मिलकर इस समस्या का निदान करने में लगे हैं। कई बार इसका प्रस्ताव बन चुका है लेकिन अतिक्रमण से समस्या आती है। जल्द ही इसे चौड़ा कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
फायरब्रिगेड व एंबुलेंस तक नहीं घुस पाती
चित्रकूट। एप्रोच मार्ग के बगल में बसी बस्ती में आग लगने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। फायरब्रिगेड की गाड़िया नहीं निकल नहीं पाती। इस मार्ग पर कई दुकानों व घरों में आग लग चुकी है। रास्ते से फायरब्रिगेड की गाड़ी नहीं घुस पाई। इससे घर में रखा सारा सामान जल गया था। इसी तरह से एक दुकान में भी आग लग गई थी। इससे दुकान का सारा समान जल गया था। एंबुलेंस भी नहीं घुस पाती है। (संवाद)