फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mumbai to chitrakoot

मुंबई से साइकिल चलाकर पहुंचे चित्रकूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
mumbai to chitrakoot
मुंबई से साइकिल चलाकर पहुंचे चित्रकूट :- मप्र के रास्ते आए १८ मजदूरों के जत्थे का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण  संवाद न्यूज एजेंसी  चित्रकूट/खोही। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के मुंबई में मजदूरी करने वाले  चित्रकूट जिले के निवासी १८ मजदूर साइकिल से गुरूवार को मुख्यालय पहुंचे। जिले की सीमा मप्र के बार्डर से आने पर इन सभी का जिला अस्पताल में स्वास्थ परीक्षण कराया गया।  जिले के राजापुर क्षेत्र के ओरा गांव के राजू, धीरेंद्र अमरदीप, छोटू, सुशील व कोहारी गांव के सुनील आदि मुंबई में काम करते थे। जो लॉकडाउन के कारण फंस गए थे। काम बंद हो जाने से खाने पीने की समस्या हो गई। जिससे मजबूरी में साइकिल के माध्यम से मध्यप्रदेश के भोपाल तक पहुंचे। जहां से एक ट्रक में पुलिस कर्मियों ने कटनी शहर के लिए बैठा दिया। इसके बाद कटनी से सभी युवक मध्यप्रदेश के रास्ते जिले में प्रवेश हुए।  मजदूरों ने बताया कि काम बंद होने से वह सब बेरोजगार हो गए थे और उनके पास रुपये भी नहीं बचे थे। कोई साधन न चलने से वह सब गांव पहुंचने के लिए परेशान थे। किसी तरह साइकिल से २१ अप्रैल को मुंबई से चले थे। रास्ते में कई जगह लोगों ने उन्हें रास्ता बताया और भोजन भी दिया। दसवें दिन चित्रकूट पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed