चित्रकूट। शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बने रास्ते को रेल विभाग के बंद करने पर सांसद कृष्णा देवी पटेल व्यापारियों से मिलीं। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कम से कम पैदल वालों के लिए रास्ता खुलवाने के लिए रेल अधिकारियों से बात करेंंगी। यदि रास्ता नहीं खोला तो रेल मंत्री से मिलेंगी।
शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग में ओवर ब्रिज से पैदल निकलने वाले राहगीरों के लिए रास्ता बना हुआ है। जिससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के निवासी निकलते हैं। रेलवे क्रासिंग के पास मुख्य बाजार की ओर पैदल राहगीर निकलते थे। जिसको रेलवे विभाग ने बंद कर दिया है। समस्या को देखते हुए सांसद कृष्णा पटेल मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर व्यापारी नेता सुशील कक्का, राहुल गुप्ता, गोलू, पप्पू जायसवाल पीडी गुप्ता, शुभम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, दीपक कुमार, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।