फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MP angry over not removing barricading, video viral

नहीं हटाई बैरीकेटिंग तो भड़के भाजपा सांसद, वीडियो वायरल

Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
MP angry over not removing barricading, video viral
चित्रकूट। दीपदान मेले के दौरान बुधवार की शाम को बैरिकेडिंग न हटाने व सिपाही के इशारा करने पर सांसद नाराज हो गए। सांसद ने एमपी के टीआई की फटकार लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सतना एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट बांदा के भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल अपने गनर व अन्य के साथ बुधवार की शाम को सीतापुर के कामतन मार्ग पर रहने वाले प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के आवास जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे ही पीली कोठी मार्ग के पास पहुंचे तो दीपदान मेले की तैयारियों को लेकर बेरीकेडिंग लगी थी और वहां भारी पुलिस बल तैनात था। सांसद के गनर ने जाकर बताया कि सांसद गाड़ी में हैं बेरीकेडिंग खोल दें। आरोप है कि वहां मौजूद सिपाही ने ठेंगा दिखाकर बेरीकेडिंग खोलने से इनकार कर दिया। यह देख व सुनकर सांसद भड़क गये। उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को बुलाकर फटकार लगाई। टीआई ने सिपाही के कारनामे की माफी मांगी लेकिन सांसद का गुस्सा कम न हुआ। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। इस संबंध में सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है आरोपी सिपाही व वहां मौजूद सिपाहियों से जानकारी ली जाएगी दोषी होने पर सिपाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed