{"_id":"620e92a199cc8927c04657bf","slug":"mother-son-and-daughters-beaten-up-for-asking-for-a-loan-chitrakoot-news-knp68118214","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी मांगने पर मां, बेटे व बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी मांगने पर मां, बेटे व बेटियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उधारी का पैसा मांगने पर गांव में रहने वाले असरदार लोगों ने महिला व उनके बेटे-बेटियों को कुल्हाड़ी की बेंत व थप्पड़ों से पीटा। पड़ोस के लोगों ने इन्हें बचाया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थाना रैपुरा क्षेत्र के ग्राम मदनी (मजरा पवारी) की सविता देवी पत्नी राजेश कुमार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। बताया कि वह गांव में परचून की छोटी दुकान व मवेशी चराकर परिवार का पालन करती है। मंगलवार को वह घर के पास ही भैंस चरा रही थी। छोटा बेटा सुखदेव भी साथ था।
गांव के चार लोग हाथों में फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी लेकर आ गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खेत में भैंस चराने का आरोप लगाया। एतराज करने पर सभी आरोपी एक राय होकर उसे व बेटे को पीटना शुरू कर दिया। उसे हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच रहे थे। शोरगुल सुन दो छोटी बेटियां भी आ गईं।
विज्ञापन
सविता देवी ने बताया कि चारों हमलावरों ने पुत्रियों को कुल्हाड़ी की बेंत से पीटा है। जाते समय धमकी दी है कि उधारी का पैसा मत मांगना अन्यथा इस बार हाथ पैर तोड़ कर घर में बैठा देंगे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। हमलावरों पर कार्रवाई की जाए।